फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Atal Excellence School education

पिथौरागढ़: अटल उत्कृष्ट जीआईसी में शिक्षक नहीं होने से छात्र-छात्राएं परेशान

Tue, 14 Feb 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Feb 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Atal Excellence School
education
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। राज्य बनने के बाद शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकारों ने कितना काम किया इसका अंदाजा अटल उत्कृष्ट श्री महाकाली राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट की स्थिति को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। सरकार ने शिक्षा का स्तर सुधारने के नाम पर इंटर कॉलेज को अटल उत्कृष्ट का नाम तो दिया लेकिन शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की। इस कारण स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम बदलकर इन विद्यालयों को सीबीएससी पैटर्न में ले आए। हिंदी, अंग्रेजी दोनों मीडियम से पढ़ाई कराने का डंका बजाया गया पर शिक्षा देने वालों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। स्थिति यह है कि प्रवक्ता और महत्वपूर्ण विषयों पर शिक्षक अभिभावक संघ के सहयोग से शिक्षकों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनने और अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होने की बात जानने के बाद अभिभावकों ने अपने बच्चों को निजी स्कूल से निकालकर जीआईसी गंगोलीहाट भेजा जिससे यहां की छात्र संख्या में गुणात्मक रूप से वृद्धि हुई। वर्तमान में यहां 700 छात्र संख्या है लेकिन विद्यालय में एलटी में सामाजिक विज्ञान, कला, अंग्रेजी और प्रवक्ताओं में हिंदी, भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रासायनिक विज्ञान, संस्कृत और अंग्रेजी में अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं जबकि गणित, जीव विज्ञान और इतिहास में मात्र तीन विषयों पर स्थायी शिक्षक सेवा दे रहे हैं। पीटीए शिक्षकों की मांग को लेकर विभाग और मुख्यमंत्री को कई बार पत्र भेजा चुका है। कुछ माह पहले पीटीए सदस्य होशियार सिंह खाती ने शिक्षकों की मांग को लेकर देहरादून में सीएम से मुलाकात की थी। उन्हें जल्दी शिक्षक मिलने का आश्वासन भी मिला था लेकिन अब तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है।

शासन से शिक्षकों की नियुक्ति होने पर अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रमुखता से तैनाती की जाएगी। -अशोक कुमार जुकरिया, मुख्य शिक्षाधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed