{"_id":"483b2db1944e305cf4fa99174bf13382","slug":"at-this-time-will-have-trouble-climbing-bindrakoti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंद्राकोटी की चढ़ाई इस बार भी डालेगी परेशानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंद्राकोटी की चढ़ाई इस बार भी डालेगी परेशानी में
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
Updated Wed, 29 Apr 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलास मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर गाला से मालपा जाने के लिए बिंद्राकोटी की दो किलोमीटर तीखी चढ़ाई इस बार भी यात्रियों को परेशानी में डालेगी। इस रास्ते में कटारपानी, प्यलछिंदी, छंकनरे, लमारी में रास्ता बेहद संकरा है। इन स्थानों पर रास्ते को नुकसान भी पहुंचा है। रास्ते में बनी सीढ़ियां इतनी ऊंची हैं कि कई बार इसमें यात्रियों का सामान लेकर जाने वाले खच्चर गिर जाते हैं।
गाला से मालपा की ओर बढ़ते समय बिंद्राकोटी की यह चढ़ाई सभी को परेशानी में डालती है। गाला से आगे बढ़ने के लिए कोई दूसरा रास्ता न होने के कारण इसी चढ़ाई को जैसे तैसे पार करना पड़ता है। कैलास यात्रियों को पिछले कुछ वर्ष से नारायण आश्रम तक वाहनों से ले जाया जाता है। वहां से लिपुलेख दर्रे तक का सारा सफर पैदल होता है। इस क्षेत्र के प्रधानों का कहना है कि बिंद्राकोटी की इस पहाड़ी से स्थानीय लोग, ट्रैकर, यात्री और व्यापारी जाते रहते हैं लेकिन रास्ते को सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। ग्राम प्रधान लक्ष्मी रायपा, अर्चना देवी, गंगोत्री देवी, हरीश सिंह आदि ने कहा है कि रास्ता जहां पर संकरा है उसे चौड़ा किया जाए और खतरनाक स्थानों पर रेलिंग लगाई जाए।