फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aspects of Intellectual Property Rights stated

बौद्धिक संपदा अधिकार के पहलु बताए

Thu, 17 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरा/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरा/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 17 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में आयोजित बौद्धिक संपदा अधिकार भौगोलिक संकेत विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में बौद्धिक संपदा अधिकार के विभिन्न पहलुओं का महत्व बताया गया। महाविद्यालय के भूगर्भ विभाग के तत्वावधान और यूकॉस्ट प्रायोजित कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि यूकॉस्ट के वैज्ञानिक डा. कीर्ति जोशी ने किया। तकनीकी सत्र के प्रथम व्याख्यान में ओवरव्यू ऑफ आईपीआर पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


डा. जोशी ने पेटेंट, डिजायन, ट्रेडमार्क, कापीराइट को समझाते हुए भौगोलिक संकेतकों के पंजीकरण का महत्व बताया। विशिष्ट अतिथि यूकॉस्ट के सहायक वैज्ञानिक मनोज कुमार सिंह ने सर्चिंग और उसके उपयोग पर व्याख्यान दिया। सर्चिंग को विभिन्न उदाहरणों के साथ प्रस्तुत कर बताया गया कि यूकॉस्ट में निर्मित पेटेंट इंफोरमेंशन सेंटर निशुल्क यह सुविधा उपलब्ध कराता है, जिसका आवेदन पत्र यूकॉस्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन


कार्यशाला के अंतिम व्याख्यान में विषय विशेषज्ञ परियोजना वैज्ञानिक हिमांशु गोयल ने पेटेंटिंग सिस्टम इन इंडिया विषय पर विचार रखे। कॉलेज के प्राचार्य डा. डीएस पांगती की अध्यक्षता और हिंदी विभागाध्यक्ष डा. अजय शुक्ल के संचालन में हुई कार्यशाला में आयोजन सचिव विभागाध्यक्ष भूगर्भ विज्ञान डा. आरए सिंह ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डा. आरडी जोशी, डा. एन जोशी, डा. आरएस अधिकारी, डा. मंजुला चंद, डा. आभा शर्मा, डा. मुन्नी पाठक, डा. एनएस बनकोटी, डा. जीसी पंत, डा पंकज भट्ट, डा. प्रेमलता पंत, डा. सरोज वर्मा, डा. बल्लरी कुकरेती, डा. सतीष जोशी, डा. एनएस धारियाल, डा. विपिन जोशी, डा. प्रमोद जोशी, डा. अजीत सैनी, डा. सुरेश आर्या, डा. डीबी सिंह, डा. रूप किशोर द्विवेदी, डा. पीएस बिष्ट, डा. हेम चंद्र पांडेय, डा. जीएस बोरा मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed