फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Asked for water with an empty vessel

खाली बर्तन लेकर मांगा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Asked for water with an empty vessel
बेड़ीनाग के बना हस्यूड़ी गांव में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शनी करती महिलाएं। - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग के बना हस्यूड़ी गांव में पानी की आपूर्ति न होने से नाराज महिलाओं ने बृहस्पतिवार को खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अगर जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो ब्लॉक और जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि गांव में पानी के नल तो हैं लेकिन नलों में पानी नहीं आता है। उन्हें जल स्रोतों से पानी जुटाना पड़ता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सभी परिवार पशुपालन से जुड़े हैं। लोगों को अपने साथ-साथ मवेशियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करनी होती है। नलों में पानी न आने से उन्हें दिन भर पानी ढोना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में गोविंदी देवी, विमला देवी, भावना देवी, देबुली देवी, हिमानी, हेमा देवी, नवीन राम, रेखा देवी, संगीता देवी, लछमा देवी, विमला देवी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed