फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Asian won the cricket competition

एशियन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Asian won the cricket competition
पिथौरागढ़ में पुरस्कारों के साथ अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
खेल विभाग के सौजन्य से खेली जा रही अंडर-17 बालक वर्ग की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता पर द एशियन एकेडमी की टीम ने कब्जा कर लिया है। फाइनल में द एशियन एकेडमी ने स्टेडियम ट्रेनीज को हराया।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला द एशियन एकेडमी और स्टेडियम ट्रेनीज के मध्य खेला गया। स्टेडियम ट्रेनीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। द एशियन एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन बनाए। शिवम धामी ने सर्वाधिक 35 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम ट्रेनीज के गेंदबाज साहिल रावत ने 4, दिनेश गिरि ने 3 और हिमालय धामी ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते उतरी स्टेडियम ट्रेनीज की टीम 15वें ओवर में 56 रन पर ऑलआउट हो गई। निर्णायक दीपक कुमार, भूपेंद्र महरा, स्कोरर सौरभ जोशी रहे। मैच का आंखों देखा हाल नीरज सौन ने सुनाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कैप्टन धरम चंद, अति विशिष्ट अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष प्रकाश जोशी, विशिष्ट अतिथि प्रोजेक्ट ऑफिसर उरेडा एके शर्मा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव यूसी जोशी ने विजेता-उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। अति विशिष्ट अतिथि प्रकाश जोशी ने विजेता टीम को अपनी और से एक हजार और उप विजेता टीम को पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया। द एशियन एकेडमी के समन्वयक मनोहर सिंह रावत ने विजेता टीम को एक हजार रुपये दिए। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed