{"_id":"5bd4b562bdec221e2f5b5b83","slug":"asian-and-knu-gic-reached-the-semifinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन और केएनयू जीआईसी सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन और केएनयू जीआईसी सेमीफाइनल में पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट खिलाड़ी मुख्य अतिथि के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रही स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में एशियन एकेडमी ने एपीएस और केएनयू जीआईसी ने विवेकानंद विद्या मंदिर की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला एशियन एकेडमी और जनरल वीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। एपीएस ने मात्र 57 रन बनाए। जवाब में एशियन एकेडमी की टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में विवेकानंद विद्या मंदिर की टीम ने 150 रन बनाए। जवाब में केएनयू जीआईसी की टीम ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंपायर हरीश जोशी, गोविंद सिंह थे। मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर उमेश गुप्ता थे। स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के राज्य समन्वयक उमेश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता से 10 और 16 वर्ष के खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। बताया कि दोनों सेमीफाइनल मुकाबले रविवार को होंगे। ब्यूरो