फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ashish from Pithoragarh secured 90.50 percent marks in NEET-UG

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के आशीष ने नीट यूजी में हासिल किए 90.50 फीसदी अंक

Fri, 17 Jul 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ashish from Pithoragarh secured 90.50 percent marks in NEET-UG
पिथौरागढ़। नेशनल एलिजिबिलिटी व एंट्रेंस टेस्ट- स्नातक (नीट यूजी) में पिथौरागढ़ के होनहार छात्र आशीष उपाध्याय ने 90.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनकी नीट ऑल इंडिया रैंकिंग 9691 तथा जनरल ईडब्ल्यूएस रैंक 1051 है। वह मूल रूप से जिले के ग्राम कोटगाड़ी, पांखू के रहने वाले हैं। आशीष ने वर्ष 2025 में पिथौरागढ़ में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने बताया कि 11वीं कक्षा से ही उन्होंने नीट यूजी की तैयारी करनी शुरू कर दी थी। 12वीं के बाद वह कुछ कोचिंग संस्थानों में भी पढ़ने गए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों तथा बड़े भाई रवींद्र उपाध्याय को दिया, जिन्होंने उन्हें हमेशा प्रेरित किया। उनके बड़े भाई चेन्नई से एमबीबीएस का कोर्स कर रहे हैं। विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह ने आशीष की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। आजकल अपने गांव में रह रहे आशीष ने बताया कि उनकी मां गीता उपाध्याय गृहिणी हैं और पिता शंकर दत्त उपाध्याय का कपड़े का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed