फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ASHA workers strike

आशाओं ने किया डायरिया पखवाड़े का बहिष्कार

Mon, 11 Jul 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Mon, 11 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers strike
आशा कार्यकत्रियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


 आशा कार्यकत्रियों ने सोमवार से शुरू हुए डायरिया और जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का बहिष्कार कर दिया। आशा कार्यकत्रियों ने पिथौरागढ़ और डीडीहाट में प्रदर्शन किया। आशाओं की मांग है कि वार्षिक प्रोत्साहन राशि का वर्ष 2011 से एरियर समेत भुगतान किया जाए, दीवाली बोनस की राशि तत्काल खातों में डाली जाए, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर मानदेय के बजाए वेतन के दायरे में लाया जाए।

आशाओं का कहना है कि उन पर मुख्य काम के साथ साथ आपदा ट्रेनिंग, ओआरएस वितरण, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, पल्स पोलियो, परिवार कल्याण, मलेरिया सर्वे, महिला हिंसा रोकना जैसे कई काम थोप दिए हैं लेकिन इन कामों का अलग से कोई मेहनताना नहीं दिया जाता। आशाओं ने सरकारी अस्पतालों में पूरा सम्मान दिए जाने, आशाओं को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी घोषित करने, आशाओं की नियुक्ति एनजीओ के माध्यम से न कराने जैसी मांगें उठाई हैं। डायरिया पखवाड़े और नसबंदी पखवाड़े का बहिष्कार आज से शुरू हो गया है। प्रदर्शन में रीता वल्दिया, लीला जोशी, गोविंदी वल्दिया, रेखा भट्ट, सीमा नगरकोटी, रेखा उप्रेती, मंजू बोरा, कविता देवी, हेमा पांडे समेत भारी संख्या में आशा कार्यकत्रियां शामिल हुई। डीडीहाट में भी आशाओं ने प्रदर्शन किया और डायरिया पखवाड़े का विरोध शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

चंपावत। मासिक मानदेय और वार्षिक प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को लेकर आशा वर्कर्स ने सोमवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। आशा वर्कर्स ने सोमवार से शुरू होने वाले जनसंख्या स्थिरीकरण और सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े के बहिष्कार का ऐलान भी किया। जिला अस्पताल में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर आशा वर्कर्स संगठन ब्लॉक अध्यक्ष रुक्मिणी जोशी, उपाध्यक्ष पुष्पा जोशी, भावना बोहरा, दीपा भंडारी, शांति अधिकारी सहित तमाम आशा वर्कर्स और फेसिलेटर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट। जनसंख्या स्थिरीकरण एवं डायरिया पखवाडे़ का आशा फैसिलेटरों ने भी बहिष्कार किया है। आशा फैसिलेटर सावित्री राय, अनीता बोहरा, सावित्री देवी, सुनीता ढेक का कहना है कि तीन माह से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इस मौके पर ज्योति देवी, माया बिष्ट, मंजू जोशी, मीना गहतोड़ी, ईश्वरी देवी आदि मौजूद रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed