{"_id":"57ae01e14f1c1bee07ee5ad8","slug":"ascott-became-the-district-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्कोट बने जिला मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्कोट बने जिला मुख्यालय
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
Updated Fri, 12 Aug 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय की मांग को लेकर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी शासनकाल के परगना अस्कोट को जिला मुख्यालय बनाने की मांग उठने लगी है। लोगों ने इस मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जिला बनाओ संघर्ष समिति ने प्रस्तावित डीडीहाट जिले का मुख्यालय अस्कोट में बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि अस्कोट जिले का मुख्य केंद्र है। धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट आदि क्षेत्र इसके नजदीक हैं। आपदा की दृष्टि से भी यह स्थान सुरक्षित है। मुख्यालय बनाने की दृष्टि से यहां पर सभी प्रकार के संसाधन मौजूद हैं। जिला मुख्यालय के लिए जमीन भी उपलब्ध है।
अस्कोट मुख्यालय बनने से धारचूला, मुनस्यारी आदि के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले लोगों के काम आसानी से हो जाएंगे। अस्कोट राजशाही के लिए प्रसिद्ध रहा है। केंद्र बनने पर क्षेत्र का विशेष महत्व हो जाएगा। प्रदर्शन में जिला बनाओ समिति के सदस्य भीम सिंह भंडारी, वीरजंग पाल, आनंद बल्लभ ओझा, मनमोहन पंत, देव सिंह बिष्ट आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन