{"_id":"571cf6004f1c1b967f8b51bd","slug":"ascott-also-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्कोट में भी पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्कोट में भी पानी का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
Updated Sun, 24 Apr 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप खराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट में भी पानी की जबरदस्त किल्लत पैदा हो गई है। पेयजल संयोजनों में टुल्लू पंप के प्रयोग से स्थिति और विकट हो गई है। कस्बे के कुछ ही लोगों को पानी मिल पा रहा है। हैंडपंप खराब होने से जल संकट और बढ़ गया है। लोगों ने लाइनों में टुल्लू पंप का प्रयोग नहीं रोकने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
अस्कोट बाजार में लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है। हैंडपंप को ठीक करने की मांग पर जल संस्थान कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जल संस्थान की पेयजल योजना कुछ ही लोगों के काम आ रही है। पेयजल लाइनों से टुल्लू पंप के जरिए पानी खींचने से अधिकांश लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि कुछ लोग कनेक्शनों में पंप लगाकर पानी खींच लेते हैं और लोगों के वहां पानी नहीं चढ़ पाता।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता यशवंत सोराड़ी कहते हैं कि इलाके में पानी की जबरदस्त किल्लत है। जल संस्थान हाथ पर हाथ धरा बैठा है। विभाग यह भी नहीं देख रहा है कि लोगों को पानी मिल रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि पानी आने के दौरान टुल्लू पंपों का प्रयोग रोकने का मामला कई बार अधिकारियों के सामने उठा दिया है लेकिन विभाग, प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि टुल्लू पंप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उपभोक्ता जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन छेड़ देंगे।
विज्ञापन