फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Arresting for fraud in pithoragarh

Pithoragarh News: सेना में नौकरी लगाने के नाम 10 लाख की ठगी करने वाला दबोचा

Mon, 04 Sep 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 04 Sep 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Arresting for fraud in pithoragarh
पिथौरागढ़। सेना में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी को पिथौरागढ़ पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को यूएस नगर जाकर नोटिस दिया।
विज्ञापन

15 जुलाई को भट्टी गांव थल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी कि कुलदीप सिंह ने सेना में नौकरी लगाने के नाम पर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। 17 जुलाई को हाटथर्प डीडीहाट निवासी एक व्यक्ति ने भी कुलदीप सिंह के खिलाफ नौकरी लगाने के नाम चार रुपये की धोखाधड़ी करने की तहरीर सौंपी थी। उसके खिलाफ कोतवाली डीडीहाट और थल में धारा 420 में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष थल योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी कुलदीप सिंह निवासी भदरौली थाना पीनाहट, आगरा (यूपी) को साइबर सेल की मदद से आगरा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर पुलिस ने विदेश में नौकरी लगाने का झांसा देकर 1,20000 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी देवेंद्र चंद्र निवासी बनकटिया पोस्ट बिचुवा जिला यूएस नगर को नोटिस देकर न्यायालय में उपस्थित होने की हिदायत दी। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल मोहन चंद्र पांडेय, एसआई हरीश पुरी सहित कई अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


पॉल्ट्री फार्म से 12,000 की नकदी भरा गल्ला चोरी

बनबसा (चंपावत)। बनबसा के सुदूरवर्ती देवीपुरा ग्रामसभा निवासी प्रेम बल्लभ भट्ट ने थाने में सौंपी तहरीर में कहा है कि 31 अगस्त की देर रात को उनके घर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने साइकिल चुरा ली। उसी दिन गुदमी स्थित भारामल मंदिर का दानपात्र भी चोरी हुआ है। इसके अलवा गुदमी निवासी रविंद्र थापा के पॉल्ट्री फार्म से चोर गल्ला ही चुरा ले गए जिसमें करीब 12,000 रुपये थे। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष केसी जोशी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed