फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Arrested in pithauragarh

Pithoragarh News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Sep 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 07 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Arrested in pithauragarh
पिथौरागढ़। पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बागेश्वर निवासी ललित प्रसाद ने पांच अगस्त 2023 को बेड़ीनाग थाने में तहरीर दी। बताया कि चौकोड़ी निवासी उनकी बहन के पति भगत राम दो साल से उनकी बहन का उत्पीड़न कर रहा था। इसी कारण भगत ने चार अगस्त को उनकी बहन को पीटा और जहर देकर मार दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति भगत के खिलाफ धारा 302 में केस दर्ज किया था।
प्रभारी निरीक्षक बेड़ीनाग प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार सितंबर को भगत राम (35) को चौकोड़ी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन



अतिक्रमण हटाने का नोटिस भेजने से आक्रोश

पिथौरागढ़। पुनेड़ी क्षेत्र में लोनिवि की जमीन से अतिक्रमण हटाने का नोटिस मिलने से लोगों में गुस्सा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि उन्हें पंजीकृत डाक से छह सितंबर को नोटिस मिला है। इसमें सात दिन में अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है जबकि उन्होंने अपनी नाप भूमि पर भवन बनाए हैं। लोगों ने बताया कि विभाग ने अधूरी दीवार लगाई। कहा कि अगर विभाग ने सर्वे कर पिलर लगा दिए गए होते तो लोग अतिक्रमण वाले क्षेत्र में भवन नहीं बनाते।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला को पीटने का आरोपी बरी

चंपावत। न्यायिक मजिस्ट्रेट जहां आरा अंसारी की अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए महिला को पीटने के आरोप से बरी किया है। लोहाघाट के नाथ सिंह करायत उर्फ नाथू करायत पर 20 मार्च 2022 को एक महिला के घर में घुसकर अभद्रता कर पीटने का आरोप लगा था। इसलिए उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed