फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Army recruitment of youth of Pithoragarh-Champawat in Ranikhet from 15 February

15 फरवरी से रानीखेत में होगी पिथौरागढ़-चंपावत जिलों के युवाओं की सेना भर्ती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment of youth of Pithoragarh-Champawat in Ranikhet from 15 February
पिथौरागढ़। रानीखेत सेना शिविर में 15 फरवरी से पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के युवाओं की सेना भर्ती आयोजित की जा रही है। थल सेना भर्ती कार्यालय की ओर से 15 और 17 फरवरी को चंपावत जिले के युवाओं की और 18 और 23 फरवरी को पिथौरागढ़ जिले के युवाओं की भर्ती होगी। दोनों जिलों के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 30 जनवरी तक होंगे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ सेना भर्ती के निदेशक कर्नल भास्कर तोमर के अनुसार, भर्ती 4 श्रेणियों (सोल्जर जीडी, सोल्जर तकनीकी, सोल्जर क्लर्क/एसकेटी और सोल्जर ट्रेडमैन) के लिए कराई जा रही है। सोल्जर जीडी की भर्ती के लिए अभ्यर्थी को 10वीं कक्षा में 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। सोल्जर ट्रेडमैन के लिए 10वीं कक्षा में सभी विषयों में 33 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं। सोल्जर तकनीकी में 12वीं कक्षा में पीसीएमई से प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत और औसत 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

सोल्जर क्लर्क/एसकेटी के लिए 12वीं कक्षा में गणित, अंग्रेजी के साथ प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंक और औसत 60 प्रतिशत होना अनिवार्य है। सोल्जर जीडी के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष 6 माह और अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोल्जर तकनीकी, सोल्जर क्लर्क/एसकेटी और सोल्जर ट्रेडमैन के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष 6 माह एवं अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है। भर्ती निदेशक के अनुसार इस भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। इसमें पंजीकरण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा। दोनों जिलों के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 30 जनवरी तक होंगे। उन्होंने अधिक जानकारी के लिए भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ से संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed