{"_id":"5967aa804f1c1b304f8b458b","slug":"armed-with-military-honors-of-the-assam-rifles","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम राइफल्स के सूबेदार की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम राइफल्स के सूबेदार की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
सूबेदार आनंद सिंह धामी की अंत्येष्टि के समय मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
18 असम राइफल्स में इंफाल में तैनात सूबेदार आनंद सिंह धामी का बृहस्पतिवार को रामगंगा के तट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूबेदार आनंद सिंह अपने तैनाती स्थल इंफाल में बीमार हो गए थे और दस जुलाई को उनका इंफाल के अस्पताल में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर लेकर असम राइफल्स के सूबेदार होशियार सिंह, हवलदार बहादुर सिंह, मोहन सिंह, पुष्कर सिंह यहां पहुंचे।
विज्ञापन
पार्थिव शरीर को पहले जवान के गांव चौंसाला बलगड़ी ले जाया गया। 58 वर्षीय सूबेदार आनंद सिंह की चार बेटियां और एक बेटा है। मुखाग्नि 15 वर्षीय बेटे प्रांजल के साथ मृतक सूबेदार के भाई दीवान सिंह, जमन सिंह और मोहन सिंह ने दी। पिथौरागढ़ से 3 कुमाऊं राइफल्स के नायब सूबेदार प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आई सैन्य टुकड़ी ने जवान को अंतिम सलामी दी। प्रशासन की तरफ से राजस्व उपनिरीक्षक रवींद्र जोशी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाए। परिजनों के अनुसार सूबेदार आनंद सिंह इस साल के अंत में रिटायर होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
चौंसाला बलगड़ी क्षेत्र के कई लोग शवयात्रा में शामिल हुए। बताया गया कि सूबेदार आनंद सिंह धामी काफी मिलनसार थे। वह जब भी छुट्टी पर घर आते तो गांव, पड़ोस में सभी से मिलने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन की सूचना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
विज्ञापन