फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Apose of Power cut in Thal

बिजली कटौती से परेशान सात गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Apose of Power cut in Thal
थल ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। थल क्षेत्र के सात गांवों के ग्रामीणों में हर रोज हो रही विद्युत कटौती को लेकर आक्रोश है। नाराज ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार न होेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पतेत, रुगाती लेपारती, ससखेत, तुरगोली, ग्वीर, घट्टीगाड़ के ग्रामीणों ने विद्युत कटौती के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सप्ताह से यूपीसीएल उपखंड गोचर विद्युत कटौती कर रहा है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एक सप्ताह के भीतर विद्युत व्यवस्था सुचारु न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर कमल कन्याल, गणेश राम, भरत राम, ललित मोहन, मनीष कन्याल, जगदीश जोशी, बबलू चंद, हरीश सिंह, नीमा देवी आदि रहे।
विज्ञापन

धारचूला में सुधारी जाए बिजली, संचार व्यवस्था
पिथौरागढ़। धारचूला के ग्रामीण क्षेत्रों में संचार और बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए ग्रामीणों ने बुधवार को डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। भाजपा जिला मंत्री किशोर कैल्विन धामी के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि धारचूला विधानसभा के सेला, गर्गुवा, जम्कू, स्यांकुरी, जुम्मा, रांथी, रमतोली, गलाती, खेत, चौदास, दारमा, व्यास घाटी, पांगला आदि गांवों में 15 दिन से बिजली और 10 दिन मोबाइल फोन में सिग्नल नहीं मिल रहे हैं। इससे आपदाकाल में सूचनाओं के आदान-प्रदान आदि में परेशानी हो रही है। उन्होंने व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार करने की मांग की। इस मौके पर विनोद सिंह, रघुवीर दानू, योगेंद्र धामी, मनोज धामी, किशन धामी, विपिन धामी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed