फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anvalaghat Water Scheme will Complete

घाट-आंवलाघाट योजना के नगर को मिलेगा पर्याप्त पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Anvalaghat Water Scheme will Complete
पिथौरागढ़। नगर के लोगों को अब अधिक पानी मिल सकेगा। जल निगम आंवलाघाट पंपिंग योजना के तीसरे कुएं का निर्माण कर रहा है जबकि जल संस्थान तीन साल से बंद घाट पेयजल योजना को फिर से शुरू करने की तैयारी में है, जिसका काम प्रगति पर है। दोनों योजनाओं का काम पूरा होने पर नगर को छह एमएलडी पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन

जल संस्थान तीन साल से बंद घाट पेयजल योजना का संचालन मार्च से शुरू करेगा। जल संस्थान वर्ष 2018 से इसके नवनिर्माण कार्य में जुटा है। इसके लिए करीब पांच करोड़ की राशि में से पहली दो किश्त जल संस्थान को मिल चुकी हैं। अंतिम किश्त मिलते ही निर्माण पूरा होने पर नगर की आबादी को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। योजना का कार्य अंतिम चरण में है। गुरना मंदिर के पास आरसीसी पिलर डालकर करीब 100 मीटर की लाइन बिछाने में अधिक समय लगा। योजना के कुछ हिस्सों में टेस्टिंग का कार्य भी किया जा चुका है। फरवरी के अंतिम माह में पूरी टेस्टिंग के बाद मार्च से लोगों को योजना से पानी मिलना शुरू हो जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद ढाई से तीन एमएलडी पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर को रोज चाहिए करीब नौ एमएलडी पानी
पिथौरागढ़। नगर की आबादी को रोज नौ एमएलडी पानी की जरूरत है। आंवलाघाट और अन्य योजनाओं से महज छह से सात एमएलडी पानी की ही आपूर्ति हो रही है। आंवलाघाट पंपिंग योजना के तीसरे कुएं और घाट योजना का नवनिर्माण पूरा होने के बाद पानी की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2018 से घाट पेयजल योजना का नवनिर्माण किया जा रहा है। निर्माण अंतिम चरण में है। फरवरी तक सभी टेस्टिंग करने के बाद मार्च से लोगों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा। घाट और आंवलाघाट पंपिंग योजना से करीब छह एमएलडी पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
- सुरेश जोशी, एई, जल संस्थान पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed