{"_id":"61704ea807c5b43b5f593a27","slug":"anshan-for-didihat-district-pithoragarh-news-hld442029985","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बनाने की मांग को लेकर 20 वें दिन भी आमरण अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बनाने की मांग को लेकर 20 वें दिन भी आमरण अनशन जारी
विज्ञापन
डीडीहाट में जिले की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिला बनाने की मांग को लेकर 20वें दिन भी आंदोलनकारी रामलीला मैदान में आमरण अनशन पर डटे रहे। आमरण अनशन को समर्थन देने के लिए कई राजनीतिक-गैर राजनीतिक संगठनों के लोग रोजाना अनशन स्थल पर पहुंच रहे हैं।
जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन को 20 दिन होने के बाद भी अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।
छह दिनों से आमरण अनशन में बैठे कमलेश कन्याल और पंकज बोरा के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ गई है। वही मंगलवार को नंगे पांव मुख्यमंत्री के पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने हड़खोला के हरीचंद मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
जिला बनाने की मांग को लेकर अनशन स्थल में बैठे आंदोलनकारियों को समर्थन देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बड़ी संख्या में रामलीला मैदान में पहुंच रहे हैं।
जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक लवि कफलिया ने कहा कि शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग जुलूस लेकर डीडीहाट के रामलीला मैदान में पहुंच कर आंदोलन को समर्थन देंगे। इस दौरान खड़क सिंह बोरा, कविंद्र साही, शेर सिंह साही, दान सिंह कन्याल, चामू सिंह चुफाल, राजेंद्र बोरा, राजू बोरा, गुड्डू कन्याल सहित कई लोग मौजूद रहे।