फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anshan For Didihat District

जिला बनाने की मांग को लेकर 20 वें दिन भी आमरण अनशन जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Anshan For Didihat District
डीडीहाट में जिले की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिला बनाने की मांग को लेकर 20वें दिन भी आंदोलनकारी रामलीला मैदान में आमरण अनशन पर डटे रहे। आमरण अनशन को समर्थन देने के लिए कई राजनीतिक-गैर राजनीतिक संगठनों के लोग रोजाना अनशन स्थल पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन को 20 दिन होने के बाद भी अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

छह दिनों से आमरण अनशन में बैठे कमलेश कन्याल और पंकज बोरा के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ गई है। वही मंगलवार को नंगे पांव मुख्यमंत्री के पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने हड़खोला के हरीचंद मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बनाने की मांग को लेकर अनशन स्थल में बैठे आंदोलनकारियों को समर्थन देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बड़ी संख्या में रामलीला मैदान में पहुंच रहे हैं।

जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक लवि कफलिया ने कहा कि शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग जुलूस लेकर डीडीहाट के रामलीला मैदान में पहुंच कर आंदोलन को समर्थन देंगे। इस दौरान खड़क सिंह बोरा, कविंद्र साही, शेर सिंह साही, दान सिंह कन्याल, चामू सिंह चुफाल, राजेंद्र बोरा, राजू बोरा, गुड्डू कन्याल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed