{"_id":"5851808d4f1c1bad5d64a90c","slug":"annoying-people-from-the-tyranny-of-unclaimed-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस जानवरों के आतंक से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस जानवरों के आतंक से लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 14 Dec 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
आवारा जानवरों की समस्या को लेकर पिथौरागढ़ डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
डिग्री कॉलेज एवं उससे सटे मोहल्लों में लावारिस जानवरों के आतंक से परेशान लोगों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि बार-बार कहने पर भी नगरपालिका लावारिस जानवरों को हटाने के लिए कदम नहीं उठा रही है। जानवरों का झुंड खेतों में घुसता है और सब्जी, फसल को नष्ट कर देता है।
विज्ञापन
यह भी मांग की कि पालतू जानवरों को शहर में लाकर छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बताया गया कि हाल के दिनों में लावारिस जानवरों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। यह जानवर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी मुसीबत खड़ी कर रहे हैं और बुजुर्गों, बच्चों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन
कई बार लोग इन जानवरों को खदेड़कर पालिका दफ्तर तक भी ले आए हैं। फिर भी कोई समाधान नहीं निकला। उल्टा लावारिस जानवरों की संख्या और ज्यादा बढ़ गई। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सुशील खत्री ने कहा कि लावारिस जानवरों के कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार लग रहा है। बावजूद इसके अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने आवाज नहीं उठाई है। डीएम के आदेश का पालन भी पालिका नहीं कर रही है। प्रदर्शन में प्रियंका भंडारी, आनंदी सेठी, निर्मला सेठी, चंद्रप्रताप नेगी, कमलेश पंत आदि थे।
विज्ञापन