फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anniversary celebrated with the poor and orphans

गरीब और अनाथ बच्चों के साथ वार्षिकोत्सव मनाया

Sat, 25 Feb 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 25 Feb 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Anniversary celebrated with the poor and orphans
वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम पेश करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

घनश्याम ओली एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने एक वर्ष पूरा होने पर गरीब और अनाथ बच्चों के साथ वार्षिकोत्सव मनाया। अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर और आर्मी के चिकित्साधिकारी कर्नल राजीव वर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रमों की शुरुआत की।

विज्ञापन


सोसायटी के बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर नाटक की प्रस्तुति दी। न्यू चिल्ड्रेन और ब्राइट फ्यूचर एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। समाजसेवी डा. गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने सोसायटी के कार्यों की सराहना की। संस्था की बुजुर्ग महिला जीवंत देवी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए सबसे समाज हित में कार्य करने की अपील की। सोसायटी के अध्यक्ष अजय ओली ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन


करुणा, कंचन, पूजा, सुमन, धनेश्वरी देवी, गिरीश ओली, प्रियंका, आकांक्षा, सपना ने भी विचार रखे। समारोह को सफल बनाने में लता, सुचिता, विनीता, जगदीश, श्रद्धा, विजय, संदीप और जीवंती देवी ने सहयोग किया। इस दौरान यूकेडी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, अर्पण संस्था की अध्यक्ष रेनू ठाकुर, साक्षी, लछमी, अफसार बख्श आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed