फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Animal Husbandry in Pithauragarh

कानों में टैग लगाने के बाद भी पशुओं को लावारिश छोड़ रहे पशुपालक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry in Pithauragarh
पिथौरागढ़। लावारिस पशुओं की समस्या से निजात पाने के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई टैग लगाने की मुहिम भी काम नहीं आ रही है। पालतू मवेशियों के कानों में टैग लगाने के बाद भी कुछ पशुपालक मवेशियों को सड़कों पर लावारिस छोड़ दे रहे हैं। इसके चलते जहां एक ओर नगर की सड़कों में यातायात बाधित हो रहा है वहीं दूसरी ओर राहगीरों के लिए भी यह पशु खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन

सड़कों में घूमते लावारिस पशु लोगों के लिए गंभीर समस्या बनते जा रहे हैं। पहले पशुपालक बूढ़ी हो चुकी या दूध न देने वाली गायों के साथ ही बछड़ों को सड़कों पर लावारिस छोड़ देते थे। इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने टैगिंग की व्यवस्था शुरू की थी।
विज्ञापन

इसके तहत पशुपालन विभाग की ओर से सभी पशुपालकों के मवेशियों का पंजीकरण करने के बाद पशुओं के कानों में एक विशेष नंबर का टैग लगाया गया। यदि पशुपालक पशु को छोड़ता है तो कान पर लगे टैग के आधार पर पशुपालक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैग लगाने के बाद भी सड़कों में घूमने वाले लावारिस पशुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। पिथौरागढ़ शहर में घूमते लावारिस पशु बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। नगर क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में मवेशी घूम रहे हैं। इनके चलते अक्सर यातायात प्रभावित हो रहा है। कई बार राहगीरों पर भी हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। लावारिस पशु सब्जी की दुकानों या अन्य व्यापारियों के सामान को भी नष्ट कर देते हैं।
सभी पालतू पशुओं का पंजीकरण कर टैग लगाए गए हैं। पशुपालकों को पशुओं को न छोड़ने के लिए कहा गया है। पशुओं पर लगे टैग नंबर के आधार पर मिलान किया जाएगा। यदि कोई पशु पालतू मिला तो संबंधित पशुपालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पहले से सड़कों पर घूमने वाले पशुओं का पंजीकरण घुमंतू मवेशियों में किया गया है। नगर में घूमने वाले पशुओं को गो सदन भेजा जाता है। नगरपालिका से वार्ता हुई है। शीघ्र ही सभी पशुओं को गो सदन भेज दिया जाएगा।
- विद्यासागर कापड़ी, सीवीओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed