फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Animal Exhibition

पशु प्रदर्शनी में जानकी देवी की गाय बनी चैंपियन

Thu, 04 Feb 2021 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला, ब्यूराे /पिथौरागढ़।
अमर उजाला, ब्यूराे /पिथौरागढ़। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Animal Exhibition
मूनाकोट में उन्नत पशुपालकों को सम्मानित करते डीएम और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी। - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पशुपालन विभाग ने बुधवार को मूनाकोट में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पशुपालकों को सम्मानित किया। पशु प्रदर्शनी में 150 से अधिक पशुपालकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मूनाकोट पशु चिकित्सालय में आयोजित पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ डीएम डॉ. जोगदंडे ने किया। उन्होंने कहा कि सीमांत जिले में उन्नत पशुपालन किसानों की आय का बेहतर जरिया बन सकता है। सीवीओ डॉ. विद्यासागर कापड़ी ने कहा कि पशु प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य पशुपालकों को प्रोत्साहित करना है। पशु प्रदर्शनी में जानकी देवी की गाय चैंपियन बनी। जयंती देवी की गाय दूसरे, माधवी देवी की गाय तीसरे स्थान पर रही। बकरी, बैल, बछिया वर्ग में भी उन्नत पशुपालकों का चयन किया गया। इस दौरान डीएम ने पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रदर्शनी में डॉ. लाल सिंह सामंत, डॉ. मनोज जोशी, डॉ. सौरभ भट्ट निर्णायक रहे। इस मौके पर ऋतु जोशी, विपिन चंद्र जोशी, महेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed