{"_id":"62c5d212c0f00748ed3413b1","slug":"angry-villagers-protested-at-the-police-station-for-indecency-with-tourists-pithoragarh-news-hld4682339146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों से अभद्रता करने पर भड़के ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों से अभद्रता करने पर भड़के ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नाचनी थाने में प्रदर्शन करते विर्थी गिरगांव क्षेत्रवासी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। प्रसिद्ध विर्थी झरने में दो युवकों ने नशे की हालत में पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अभद्रता कर दी। आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नाचनी थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों का धारा 81 के तहत चालान कर दिया।
बुधवार को नाचनी से लगे बागेश्वर जिले के काला पैर काभड़ी गांव के कुछ युवकों ने विर्थी झरने में पर्यटकों और ग्रामीणों से अभद्रता कर दी। स्थानीय लोगों के समझाने के बाद भी युवक नहीं माने। इससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। गुस्साए ग्रामीणों ने नशेड़ी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नाचनी थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि विर्थी और गिरगांव को नशामुक्त गांव घोषित किया गया है।
इस क्षेत्र में देश विदेश से पर्यटक आते हैं जिस तरह से युवकों ने नशे में पर्यटकों से अभद्रता की है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए क्वीटी चौकी प्रभारी कंचन पलड़िया ने दोनों पक्षों को बुलाया और अभद्रता करने वाले दोनों युवकों का धारा 81 के तहत चालान किया।