फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Angry over non-construction of rural roads in Saunpatti

Pithoragarh News: सौनपट्टी के ग्रामीण सड़कों का निर्माण न होने से नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Angry over non-construction of rural roads in Saunpatti
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। ब्लॉक की दो सड़कों का निर्माण लंबे समय बाद भी न होने से ग्रामीण नाराज हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर जल्द इन सड़कों पर डामर किए की मांग की है।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लॉक के क्वीतड़-जमतड़ी और सिलोनी-चिमतोली- क्वीगांव सड़क लोक निर्माण विभाग ने 15 साल पहले काटी थी। तब से इस सड़क पर एक इंच भी काम नहीं हुआ है। आज भी इस सड़क पर सोलिंग, नाली, डामरीकरण आदि कार्य नहीं किया गया है। लोग वाहनों को कच्ची सड़क पर चलाते तो हैं लेकिन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। बरसात में सड़क पर यातायात पूरी तरह बंद हो जाता है। क्वीतड़ के प्रधान श्याम सुंदर सिंह सौन ग्रामीणों को लेकर आठ बार लोक निर्माण विभाग और शासन के खिलाफ धरने पर बैठ चुके हैं। बावजूद इसके सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए। क्वीतड़, क्वीगांव, जमतड़ी, मझेड़ा, चिमतोली, गुरुंगतोली, जिल्फोड़ा, पठखानी सहित कई गांवों के ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उपेक्षा जारी रही तो चुनाव में राजनीतिक दलों का बहिष्कार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed