{"_id":"6a55272de1606ee9bb048061","slug":"angrez-the-supplier-who-trafficked-smack-to-the-hills-arrested-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-144224-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पहाड़ों तक स्मैक भेजने वाला सप्लायर अंग्रेज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पहाड़ों तक स्मैक भेजने वाला सप्लायर अंग्रेज गिरफ्तार
Mon, 13 Jul 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस ने पहाड़ों में स्मैक सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर अंग्रेज सिंह को नानकमत्ता से गिरफ्तार किया। अभियुक्त पूर्व में पकड़े गए तस्करों को स्मैक सप्लाई करता था। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश में थी।
पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि नवंबर 2025 में एसओजी और पुलिस की टीम ने 23.84 ग्राम स्मैक के साथ दो महिला और दो पुरुष सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि चारों को मुख्य सप्लायर सलमाता, नानकमत्ता, यूएस नगर निवासी अंग्रेज सिंह ने स्मैक सप्लाई की थी। तब से पुलिस मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी थी। सर्विलांस की मदद से उसके ठिकाने का पता किया।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ से गई टीम ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि आरोपी के मुताबिक, वह सीमांत जिले के तस्करों को स्मैक उपलब्ध कराता था। उसके खिलाफ यूएसनगर जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य आपराधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।