{"_id":"6925e7e63de1d55d1e07bb77","slug":"anger-over-delay-in-construction-of-gwasikot-pumping-drinking-water-scheme-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-135162-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ग्वासीकोट पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण में देरी से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ग्वासीकोट पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण में देरी से रोष
Tue, 25 Nov 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
गणाईगंगोली के ननोली में बैठक के बाद ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। ग्वासीकोट पेयजल पंपिंग योजना में देरी से क्षेत्र के लोगों में रोष पनप रहा है। उनका कहना है कि यदि योजना का निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन को विवश होंगे।
पेयजल योजना में हो रहे विलंब को देखते हुए ननोली ग्राम सभा के ग्रामीणों ने आम बैठक का आयोजन किया। बता दें कि उक्त योजना को विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार ने मार्च 2024 में पूरा करने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके कार्य अभी तक अधर में लटका हुआ है। पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि योजना में अब और इंतजार संभव नहीं है। इस संबंध में कनिष्ठ प्रमुख कविता डोबाल, ग्राम प्रधान गंगा डोबाल, दलजीत सिंह डोबाल और आनंद सिंह डोबाल के नेतृत्व में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी 5 दिसंबर से ग्रामीण आंदोलन को विवश होंगे। उनका कहना है कि आंदोलन का उद्देश्य प्रशासन और संबंधित विभागों को जनता की पीड़ा से रूबरू कराना और महत्वपूर्ण योजना को समय पर पूरा कराना है।
बाक्स
2019-20 में हुई थी योजना शुरू
कनिष्ठ प्रमुख कविता डोबाल ने बताया कि वर्ष 2019-20 में ग्वासीकोट पेयजल पंपिंग योजना शुरू की गई। इस योजना से क्षेत्र के 20 गांवों की करीब 10 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। योजना समय पर पूरी नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोग पेयजल संकट से जूझते हुए इसके लिए प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर हैं।