फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anger effigy blown Oppose

पिथौरागढ़: देहरादून में युवाओं पर लाठीचार्ज से कांग्रेसियों में आक्रोश

Fri, 10 Feb 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 10 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Anger
effigy blown Oppose
गंगोलीहाट/बंगापानी/धारचूला/मुवानी/बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच कराने और नकल विरोधी कानून लागू करने की मांग कर रहे युवाओं पर देहरादून में हुए लाठीचार्ज से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को गंगोलीहाट मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं पर पुलिस ने बर्बरता की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह महरा, नगर अध्यक्ष नारायण सिंह बोहरा, मनोज टम्टा, वीरेंद्र सिंह, यूथ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मोहित साह, मनोज महरा, नीरज रावल, दीपक धानिक आदि मौजूद थे। बंगापानी में ग्राम प्रधान मदरमा उमेश धामी , देवेंद्र महर, हुकम सिंह धामी, नरेंद्र परिहार आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


धारचूला में कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में गांधी चौक पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर पुतला फूंका। इस दौरान हुई सभा में प्रदेश सचिव नेत्र कुंवर ने सरकार पर युवा विरोधी होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष थापा और सभासद प्रेमा कुटियाल ने प्रदेश में हुए भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच करने की मांग की। इस दौरान निहारिका गर्ब्याल, अंजू रोंकली, प्रेमा कुटियाल, लक्ष्मी रायपा, मोहंती गर्ब्याल, नीरू धामी, महीराज सिंह गर्ब्याल, जीवन रौतेला आदि मौजूद थे।

मुवानी में छात्रसंघ अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने कहा कि सरकार निर्दोष छात्रों पर डंडे बरसा रही है। पुतला फूंकने वालों में एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर सोनार, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता रिक्की कुमार, राहुल कुमार, दिवाकर सोनार, अरुण कुमार, योगेश धामी, विनोद कठायत, अजय सिंह कार्की आदि शामिल थे।


बेड़ीनाग में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमित पाठक के नेतृत्व में नया बाजार में राज्य सरकार का पुतला फूंका गया। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रेखा भंडारी ने विचार रखे। इस दौरान हयात सिंह बाफिला, प्रदीप कार्की, पुष्कर लाल, पवन कुमार, भगवान सिंह कठायत, राजीव शर्मा, भगवान भंडारी, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed