फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Angel's 108 ambulance personnel

108 सेवा जाम में फंसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Angel's 108 ambulance personnel
ध्याड़ी में बोल्डरों की परवाह न कर नवजात को ले जाता 108 कर्मी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के बीच आपातकालीन 108 सेवा में तैनात कर्मचारी एक नवजात की जान बचाने के लिए देवदूत बन गए। इन लोगों ने पहाड़ी से गिर रहे मलबे की परवाह नहीं करते हुए एक माह की मासूम को गोद में लेकर उसे दूसरी एंबुलेंस में शिफ्ट करके हायर सेंटर भिजवाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मुनस्यारी के ग्राम क्वीटी निवासी लता देवी पत्नी सुरेश की एक माह की बेटी सांस लेने में दिक्कत के बाद पिथौरागढ़ महिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर की गई थी। रात में हुई बारिश के बाद 108 सेवा हायर सेंटर नहीं जा सकी। 8:30 बजे एंबुलेंस हल्द्वानी के लिए निकली लेकिन इग्यारदेवी के पास जाम लगने के बाद चालक ने तोली के रास्ते एंबुलेंस को निकाला। वहां भी पनार और ध्याड़ी के पास भारी मलबा आने से यातायात बंद हो गया। ऐसे में एंबुलेंस कर्मियों ने अल्मोड़ा से दूसरी एंबुलेंस को बुलाया। पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण बीमा
विज्ञापन

र नवजात को कर्मियों ने जान पर खेलकर किसी तरह अल्मोड़ा से आई एंबुलेंस से हायर सेंटर भिजवाया। एंबुलेंस कर्मियों के इस कार्य की हर किसी ने सराहना की है।
एक माह पहले सीएचसी थल में हुई थी डिलीवरी
एक माह पूर्व सीएचसी थल में लता देवी की सामान्य डिलीवरी हुई थी, लेकिन बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण उसे महिला अस्पताल लाए थे। बच्चे की स्थित में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

108 कर्मी लोगों की सेवा के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। टीम ने साहस का परिचय देते हुए पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से नवजात और उसकी मां को सुरक्षित निकालकर अल्मोड़ा एंबुलेंस से हायर सेंटर भिजवाया। - परमानंद पंत, डीपीओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed