{"_id":"645a8914c85e47f71201c377","slug":"andolan-private-school-management-effigy-burnt-pithoragarh-news-c-8-1-135684-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आंदोलनकारियों ने फूंका निजी विद्यालय प्रबंधन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आंदोलनकारियों ने फूंका निजी विद्यालय प्रबंधन का पुतला
Tue, 09 May 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 09 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जाग उठा पहाड़ के सदस्यों और अभिभावकों का आंदोलन 17वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने निजी स्कूल संचालकों का पुतला फूंका।
जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने गांधी चौक पर सभा की। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिला भूगर्भीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। कई विद्यालय मानकों के अनुसार संचालित नहीं हो रहे हैं। विद्यालयों तक अग्निशमन वाहन पहुंचने के लिए मार्ग नहीं हैं। किसी तरह का हादसा होने पर बचाव की कोई व्यवस्थाएं नहीं हैं। यदि यह व्यवस्थाएं नहीं हैं तो इसकी जांच होनी चाहिए।
महर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सभी विद्यालयों का निरीक्षण करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुन:प्रवेश, मेंटिनेंस फीस लेकर अभिभावकों पर बिना वजह आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। इस दौरान गरीब अभिभावकों का पैसा लौटाने की मांग करते हुए निजी स्कूल प्रबंधन का पुतला फूंका गया।
पुतला फूंकने वालों में भूपेश जोशी, दीपक भट्ट, गोलू पाठक, अनिल रौतेला, रोहित सिंह बिष्ट, भुवन जोशी, आलोक सांमत, रघुवर सिंह वल्दिया, गिरीश, हरीराम, जगदीश चंद्र आदि शामिल रहे।