{"_id":"60393d5a8ebc3e8ca76f6a52","slug":"andolan-of-manrega-staff-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld416284672","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कर्मियों के आंदोलन को कांग्रेस ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कर्मियों के आंदोलन को कांग्रेस ने दिया समर्थन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में मनरेगा कर्मियों के आंदोलन को समर्थन देते कांग्रेसी।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले के मनरेगा कर्मियों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। कांग्रेसियों ने धरना स्थल पहुंचकर उनके आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि सरकार को उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए।
शुक्रवार को मनरेगा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद के नेतृत्व में आठ विकासखंडों के मनरेगा कर्मियों ने धरना स्थल टकाना में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। पूर्व कांग्रेस विधायक मयूख महर, जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल में पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार बेहतर काम करने वाले मनरेगा कर्मियों की अनदेखी कर इनका मनोबल गिरा रही है। सरकार को शीघ्र मांगें पूरी करनी चाहिए। मनरेगा संगठन के महामंत्री कौस्तुभ पांडे ने कहा कि मनरेगा कर्मियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन में हितेंद्र वल्दिया, त्रिलोचन कोहली, मनोज खड़ायत, महेश बसेड़ा, सौरभ बुढ़ाथोकी, पंकज सिंह, तेज सिंह, हरीश, कमल, तेज सिंह भंडारी, भुवन पांडेय, मयंक दिगारी, चंद्रशेखर कापड़ी, दान सिंह, जितेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
सरकार कर दो मनरेगा कर्मियों की पूरी मांग
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। मनरेगा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मनरेगा संगठन के सचिव कुलदीप बोहरा ने बताया कि मनरेगा कर्मचारी 15 वर्षों से विकासखंड में कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें स्थायी नियुक्ति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही मांगें नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कुलदीप बोहरा, गोविंद, प्रकाश पंत, गोविंद राम, रमेश चंद्र, प्रकाश भट्ट आदि रहे।