फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   An hour-long rain in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में एक घंटे तक बारिश

Sat, 02 May 2015 06:54 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Sat, 02 May 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
An hour-long rain in Pithoragarh

शनिवार को अपराह्न दो बजे से लगातार एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से

विज्ञापन
जनजीवन पर असर पड़ा। इस दौरान हल्की ओलावृष्टि भी हुई। शनिवार सुबह मौसम सामान्य था लेकिन दोपहर बाद अचानक गरज के साथ बारिश होने लगी। ओलों की मार से फलों, सब्जियों और फूलों को खासा नुकसान पहुंचा है।
जिला मुख्यालय में बारिश से सड़कों पर लबालब पानी भर गया। आसपास के नदी नाले उफान पर आ गए। एक घंटे के भीतर सात मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। चंडाक, मोस्टामानू, सिलपाटा, धनौड़ा गांवों में बारिश से आड़ू, खुबानी के फलों को नुकसान पहुंचा। इस समय रोपे गए कद्दू, लौकी, बैंगन, मिर्च के पौधों पर भी ओलों की मार पड़ी है। लगातार मौसम खराब होने से अब लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। जब तक प्रशासन एक बार की क्षति का आकलन पूरा कर रहा है तब तक दूसरी बार ओलों से नुकसान हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। जहां पर नमी मिलेगी वहां पर बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने कहा कि अभी मौसम की स्थिति को सामान्य नहीं कहा जा सकता। पर्वतीय इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed