फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   AN-32 loaded flight in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में एएन-32 ने भरी उड़ान

Wed, 21 Feb 2018 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 21 Feb 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
AN-32 loaded flight in Pithoragarh
नैनीसैनी हवाई पट्टी पर खड़ा भारतीय वायुसेना का मालवाकि विमान एएन-32 - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ में भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान ने दिन में दो घंटे से अधिक उड़ान भरी। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर विमान ने तीन बार टेकऑफ और लैंडिंग की। इसे वायुसेना का विमान उतारने के अभ्यास के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि सेना या प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वायुसेना के विमान की उड़ान को लेकर पिथौरागढ़ वासियों में दिनभर कौतूहल और उत्सुकता बनी रही।

विज्ञापन


बुधवार सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे के बीच वायुसेना के विमान ने सोर घाटी में कई चक्कर लगाए। इस बीच विमान नैनीसैनी पर उतरता और फिर उड़ता रहा। विमान ने नैनीसैनी हवाई पट्टी पर दिनभर तीन बार टेकऑफ और लैंडिंग की। परीक्षण सफल रहा। सेना सूत्रों के मुताबिक उड़ान भरने वाला विमान एएन-32 था। यह 56 सीटर विमान है। इसका इस्तेमाल मालवाहक के तौर पर होता है। यह एक बार में 56 सैनिकों को सामान के साथ ले जा सकता है। यह विमान पिछले दिनों चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर भी सफलता से उतर चुका है। बरेली एयर विंग से उड़ान भरने के बाद विमान ने यहां नैनीसैनी हवाई पट्टी पर सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेकऑफ किया। इस दौरान हवाई पट्टी पर कई सैन्य अधिकारी थे।
विज्ञापन


इधर, पहली बार इतना बड़ा विमान देखकर सोरवासियों में कौतूहल और उत्सुकता का माहौल रहा। लोग विमान की उड़ान को लेकर तरह-तरह के कयास लगाते रहे। कई लोगों ने इसे सेना के वायु अभ्यास और पट्टी पर बड़ा विमान उतारने के अभ्यास के रूप में देखा। दरअसल भारत-चीन सीमा को देखते हुए नैनीसैनी हवाई पट्टी का सामरिक महत्व है। इस पट्टी पर सेना के विमान कई बार उतर चुके हैं। हालिया विमान की उड़ान को लेकर अब तक सेना ने कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। प्रशासन को भी विमान की उड़ान को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना ने उड़ान के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी और न ही किसी तरह की अनुमति ली थी। विमान की उड़ान के संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता। -वंदना सिंह, प्रभारी डीएम, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed