फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ambulance will be provided in Jhoolaghat Hospital.

झूलाघाट अस्पताल में जल्द तैनात होगी एंबुलेंस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ambulance will be provided in Jhoolaghat Hospital.
झूलाघाट अस्पताल में बीएडीपी योजना के तहत 24 घंटे एंबुलेंस तैनात होगी। पेयजल मंत्री और जिले के कोविड प्रभारी बिशन सिंह चुफाल ने झूलाघाट अस्पताल के निरीक्षण के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री ने अतिरिक्त प्राथमिक अस्पताल झूलाघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने मूनाकोट प्रभारी डॉ. सचिन प्रकाश को आंगनबाड़ी कायकर्ता और आशाओं के माध्यम से क्षेत्र के प्रत्येक गांव में वायरल पीड़ित लोगों को दवा बांटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द 18 से 44 वर्ष के लोगों को मुख्यालय के अलावा अन्य अस्पतालों में वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर मंत्री प्रतिनिधि संजीव जोशी ने कंटेनमेंट जोन झूलाघाट के प्रत्येक घर में एन- 95 मास्क बांटे। झूलाघाट के कोमल चौक, नया बाजार, पुरानी बाजार, संजय नगर आदि क्षेत्रों को सैनिटाइज किया गया। कैबिनेट मंत्री चुफाल ने कंटेनमेंट जोन झूलाघाट में रह रह 50 बीपीएल परिवारों को राशन बांटा। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश चंद, जिला पंचायत सदस्य निर्मला महर, बड़ालू प्रधान दिवाकर जोशी, उप प्रधान राम चंद्र भट्ट, भाजपा कार्यकर्ता सौरव श्रेष्ठ, संजू कलखुड़िया, योगेश भट्ट, युद्धवीर राठौर, राजू भट्ट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed