{"_id":"6661e9301be83525070aa977","slug":"ambulance-brakes-failed-near-bungachhina-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-114119-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road accident: पिथौरागढ़ में एंबुलेंस के ब्रेक फेल...मरीज, चालक समेत तीन तीमारदार भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road accident: पिथौरागढ़ में एंबुलेंस के ब्रेक फेल...मरीज, चालक समेत तीन तीमारदार भी घायल
Fri, 07 Jun 2024 11:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:23 AM IST
सार
पिथौरागढ़ में मरीज को लेकर मुनस्यारी अस्पताल से पिथौरागढ़ जिला अस्पताल आ रही 108 एंबुलेंस के ब्रेक फेल हो गए। एंबुलेंस में सवार रोगी, चालक, फार्मासिस्ट और रोगी के तीन अन्य तीमारदारों को चोट आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ में मरीज को लेकर मुनस्यारी अस्पताल से पिथौरागढ़ जिला अस्पताल आ रही 108 एंबुलेंस के ब्रेक फेल हो गए। एंबुलेंस में सवार रोगी, चालक, फार्मासिस्ट और रोगी के तीन अन्य तीमारदारों को चोट आई है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को होकरा निवासी खष्टी देवी (32) को चर्म रोग होने पर सीएचसी मुनस्यारी से पिथौरागढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया था। तीमारदार 108 एंबुलेंस से उसे पिथौरागढ़ जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे। करीब 60 किमी चलने के बाद एंबुलेंस बुंगाछीना पहुंची ही थी कि यहां उसके ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एंबुलेंस को सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में चालक जयंत, फार्मासिस्ट शंकर, मरीज खष्टी देवी और उनके साथ मौजूद तीन अन्य मरीजों के सिर पर चोट आई है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के डॉ. डीएस महर का कहना है कि सभी घायलों की हालात सामान्य है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Nainital: सात लोगों की मौत के बाद भी...काल बनकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, पांच सीटर गाड़ी में ठूंसे मिले 15 यात्री
विज्ञापन
एक जून को भी 108 के ब्रेक फेल हुए थे
पिथौरागढ़। एक जून को मुनस्यारी के पास मदकोट भगुना में एंबुलेंस ब्रेक फेल होने के कारण सड़क पर पलट गई थी। एंबुलेंस एक मरीज को लेकर मुनस्यारी की ओर जा रही थी। एंबुलेंस में चालक को मिलाकर पांच लोग सवार थे। सभी को हल्की-फुल्की चोटें आई थीं। लोगों का कहना है कि आए दिन 108 एंबुलेंस के ब्रेक फेल हो रहे हैं। इसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया जा रहा है।