फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Amba's door flag arch ...

अंबा के द्वार ध्वजा बिराजे...

Sun, 17 Mar 2019 10:44 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़/गंगोलीहाट।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 17 Mar 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
Amba's door flag arch ...
पिथौरागढ़ के गांधी चौक में होली गायन करते होल्यार। - फोटो : पिथौरागढ़
रविवार को आंमलकी (रंगभरणी) एकादशी से सीमांत जिले में खड़ी होली की धूम मच गई है। जिला मुख्यालय के साथ ही गंगोलीहाट के गांव-गांव में होली गायन का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के गांधी चौक में काली कुमाऊं के होल्यारों ने खड़ी होली का आयोजन किया। ‘अंबा के द्वार ध्वजा बिराजे, फर-फर फर-फर होय, अंबा धन तेरो’ ‘सब के पिया होरी खेलें मन लागो छ, उत मेरो पिया परदेश कब आवेगो’   ‘सुमिरो सीता राम भया कोई हीरा जनम नहीं पाओगे’ और ‘घड़ा उठाई दे सिर पर रख दे डगर बताई दे पनघट को’ विभिन्न होली गीतों के साथ लोग घंटों झूमे। काली कुमाऊं के लोग लंबे समय से जिला मुख्यालय में होली का आयोजन करते हैं। रामलीला मैदान सदर में रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र माहरा के नेतृत्व में ऑमलकी पूजन किया गया। सोमवार से रामलीला मैदान सदर में होली महोत्सव शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


उधर, गंगोलीहाट के हाट कालिका दरबार में रविवार को कुंजनपुर गांव की होली का दल पहुंचा। दल ने भक्तिरस से सराबोर होलियों का गायन किया। मंदिर में होली गायन के बाद कुंजनपुर के दल ने रावलगांव और कुंजनपुर में घर-घर जाकर होली गायन किया। रावलगांव, कोठेरा, हाट, सुनारगांव, पाली, पोखरी में भी होली गायन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed