{"_id":"624c847b42518818d07fa125","slug":"amarujala-health-abhiyan-pithoragarh-news-hld458565034","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : स्वास्थ्य विभाग जागरूकता से टीकाकरण के लिए कर रहा प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : स्वास्थ्य विभाग जागरूकता से टीकाकरण के लिए कर रहा प्रेरित
विज्ञापन
चंपावत के नरसिंहडांडा में चलाया गया वैक्सीनेशन अभियान।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। जब शुरुआत में लोग टीका केंद्रों में आने से घबरा रहे थे, तब स्वास्थ्य विभाग ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। इसके बाद बच्चे, बूढ़े, बुजुर्ग सभी टीका केंद्रों में आने लगे। कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने डर से टीका नहीं लगाया, लेकिन अब वे टीके की दोनों डोज लगा चुके हैं।
कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में जनवरी 2021 में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। इसमें सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। तब टीकाकरण के लिए लोगों के मन डर भी था कि तेज बुखार आने के साथ ही कमजोर हो रही है और कई लोग बीमार हो रहे हैं। इसके बाद कई लोगों ने टीका केंद्रों का रुख तक नहीं किया। वे लगातार टीकाकरण की खबरों पर नजर गढ़ाए रहे और टीकाकरण से बचते रहे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता अभियान के बाद टीकाकरण केंद्रों में भीड़ बढ़ती रही और लोग टीका लगाने पहुंचते रहे। तत्कालीन सीएमओ डॉ. एचएस पंत ने लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश प्रसारित कर लोगों में टीकाकरण को लेकर व्याप्त भ्रम और भय को कम करने का काम किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जाकर लोगों को जागरूक करती रही। जो लोग टीकाकरण से दूर रहे उन्हें भी टीके लगाए। पिथौरागढ़ निवासी दीप चंद्र ने बताया कि उन्हें टीकाकरण करने के लिए अनजाना सा भय लगा रहा। जब लोगों को टीका लगाते देखा तो स्वयं भी जाकर टीका लगाया और अन्य लोगों को भी टीका लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वह दोनों डोज लगा चुके हैं।
जिले में टीकाकरण के लिए जनपदवासियों को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि टीका लगने के बाद वे सुरक्षित रहेंगे। वर्तमान में टीकाकरण के लिए लोग केंद्रों में आ रही है। किसी तरह की दिक्कतें नहीं हैं। - डॉ. एचसी ह्यांकी, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
300 से अधिक किशोरों को लगा कोविड का टीका
चंपावत। जिले में मंगलवार को जिला अस्पताल के साथ नरसिंहडांडा, तल्ली मादली, मल्ली मादली, सनशाइन स्कूल, वियरशिवा स्कूल में 12 से 14 वर्ष के साथ अन्य लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। डॉ. मनीष बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को 12 से 14 साल के 300 से अधिक बच्चों को कोरोना के टीके लगाए गए। इसमें छूटे लोगों के साथ बुजुर्ग और अन्य लोगों को भी वैक्सीन लगाई गई। बताया कि बृहस्पतिवार को सीमांत सीम-चूका के साथ दियूरी में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।