फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Amar Ujala Apake Dwar in Pithauragarh

सिनेमालाइन वार्ड में स्मैकियों और चरसियों से लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Apake Dwar in Pithauragarh
पिथौरागढ़ के सिनेमलाइन वार्ड में अमर उजाला आपके द्वार कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सिनेमा लाइन वार्ड के लोग स्मैकियों और चरसियों से बेहद परेशान हैं। कई बार पुलिस से क्षेत्र में गश्त की मांग की गई, लेकिन हालात नहीं सुधरे। आए दिन वार्ड में स्मैकियों और चरसियों का आतंक रहता है। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को इनसे कई बार जूझना पड़ता है। वार्ड में पेयजल संकट भी है। पानी आने का कोई समय नहीं है।
विज्ञापन

अमर उजाला आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को सिनेमा लाइन वार्ड में लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि बाजार के करीब होने के बाद भी वार्ड में कई समस्याएं हैं। सीवर लाइन के चैंबरों के ढक्कन नहीं लगाए गए हैं। इससे आए दिन कई बाइक सवार और राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। गलियों में सफाई न होने से गंदगी का ढेर लगा रहता है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। लोगों ने कहा कि घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था होनी चाहिए। लोगों ने वार्ड से टैक्सी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कम दूरी होने से अक्सर टैक्सी संचालक इसी मार्ग से एंचोली जाते हैं। कई बार यहां पर जाम लग जाता है। इस दौरान यतेंद्र द्विवेदी, रतन अधिकारी, जगदीश लाल वर्मा, गोविंद सिंह ऐरी, विशाल कुमार, सैफ, तूफान, मोहित ने समस्याएं रखीं।
ये समस्याएं भी उठीं
- जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों की छतों सड़कों पर पानी गिरता है। इससे आने-जाने वालों को दिक्कत होती है। - नलों में पानी आने का समय तय न होने के कारण लोगों को कई बार पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में कई बार उनके जरूरी काम अधूरे रह जाते हैं। पानी के इंतजार में ऑफिस जाने में कई बार देरी हो जाती है।
- वन वे पार्किंग व्यवस्था लागू करने की मांग भी लोगों ने की। उन्होंने कहा कि वाहन सही तरीके से खड़े न होने के कारण कई बार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगों की मांग
- पुलिस को वार्ड में गश्त करनी चाहिए। इससे स्मैकियों और चरसियों से लोगों को निजात मिल सके। आए दिन नशेड़ियों की आवाजाही के कारण वार्डवासी परेशान रहते हैं।
- पालिका को घरों से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे लोगों को गंदगी से निजात मिल सके।
- पेयजल की आने का निर्धारण किया जाए। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
- लोगों को अपने घरों में डाउन पाइप लगाने चाहिए। इससे सड़कों पर पानी नहीं गिरेगा।
वार्ड में पुलिस की गश्त की जरूरत है। स्मैकियों और चरसियों का आए दिन हुड़दंग मचा रहता है। इससे वार्ड के लोग बेहद परेशान हैं। जल संस्थान पानी आने का समय निर्धारित करे।

-पवन माहरा, सभासद
सीवर लाइन के चैंबरों पर शीघ्र ढक्कन लगाने चाहिए। आए दिन बाइक सवार और राहगीर इन चैंबरों में फंसकर गिर जाते हैं। सुविधा के लिए बनाए गए चैंबर अब खतरा बने हैं।
-महेश कुमार
वार्ड से किसी भी टैक्सी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। टैक्सी वाहनों की आवाजाही से लोगों के लिए कई बार चलना मुश्किल हो जाता है।
-गणेश सौन
वार्ड में घर-घर जाकर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। वार्ड की गलियों में सफाई की जरूरत है। गलियों में सफाई कर्मी रोज नहीं आते हैं।
-मनीष बोरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed