{"_id":"62702217013134344805e159","slug":"amar-ujaala-health-abhiyan-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4613631137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : टीकाकरण के लिए रहे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : टीकाकरण के लिए रहे तैयार
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के एशियन एकेडमी में टीका लगाती महिला स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। देश में कोरोना की चौथी लहर का खतरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इससे पांच से 12 आयु वर्ग के बच्चों के अभिभावक अपने पाल्यों की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। सरकार इस आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण कराने की तैयारी में है, जिससे कोविड संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पांच से 12 साल तक बच्चों को कोर्बेवैक्स का टीका लगाया जाना है, जिसकी तैयारी चल रही है। विभिन्न संगठन के लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं जिससे देश में सभी आयु वर्ग में संक्रमण का असर न हो।
सरकार छोटे बच्चों का टीकाकरण शुरू कर रही है। सभी अभिभावकों को कोविड की चौथे लहर की रोकथाम के लिए समय पर अपने बच्चों का टीकाकरण कराना चाहिए। इससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। - दीपिका बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष, पिथौरागढ़।
कोरोना काल में शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार पूरी तरह प्रभावित रहा। ऐसा फिर से न हो इसके लिए छोटे बच्चों का टीकाकरण बहुत जरूरी है। ऐसे में पांच से 12 आयु वर्ग के बच्चों को टीकाकरण के लिए तैयार रहना होगा। - विमल पुनेड़ा, एशियन चैंपियन, प्रोफेशनल बॉक्सर, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
कोरोना का वह दौर अभी भी लोगों के जेहन में है। इस बीमारी की चपेट में आकर लोगों ने अपनों को खोया। बड़ी संख्या में नौकरियां गईं। अब टीकाकरण अभियान में सहयोग कर बच्चों को भी इस लड़ाई में आगे आना होगा। -भावना नगरकोटी, सभासद, दौला वार्ड, पिथौरागढ़।
घर में सभी का टीकाकरण हो चुका है। अब कोविड की चौथी लहर बढ़ रही है। कहीं ऐसा न हो फिर से सबको घर बैठना पड़े। ऐसे में पांच से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण जरूरी है ताकि सभी बच्चों को सुरक्षा कवच मिल सके। - यशराज सिंह कोरंगा, छात्र, पिथौरागढ़।