{"_id":"650f26f3a84a95304b0eb480","slug":"almora-doctors-treated-171-patients-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-4937-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अल्मोड़ा के चिकित्सकों ने किया 171 मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अल्मोड़ा के चिकित्सकों ने किया 171 मरीजों का इलाज
Sat, 23 Sep 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट सीएचसी पहुंचे अल्मोड़ा के चिकित्सक। स्रोत: स्वास्थ्य कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। सोबन सिंह जीना मेडिकल काॅलेज अल्मोड़ा के चिकित्सकों ने सीएचसी पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें दूरदराज के गांवों से पहुंचे 171 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम में आ रहे बदलाव के कारण बुखार, सर्दी-जुकाम होने की आशंका अधिक रहती है। उन्होंने सभी मरीजों और उनके तीमारदारों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की। शिविर में फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार आर्य, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र भंडारी, क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. डीसी पुनेरा, डॉ. अनिल पांडेय, डॉ. तरुण बोरा, डॉ. संध्या आदि ने सेवाएं दीं। संवाद
--
डेंगू से बचाव के लिए किया कीटनाशक का छिड़काव
लोहाघाट (चंपवात)। स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत नगर पालिका की ओर से नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में टीम ने जीजीआईसी, होली विजडम स्कूल, डीएवी, विद्या मंदिर, ओकलैंड पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, पीजी कॉलेज, रामलीला मंच सिंचाई विभाग आदि स्थानों पर डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग की। वहां ईओ अशोक अधिकारी, प्रमोद मेहर, आसिफ, चंद्रशेखर भट्ट, संदीप कुमार आदि थे। संवाद