फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Allegations of physical exploitation in lieu of a loan

कर्ज दिलाने की एवज में शारीरिक शोषण का आरोप

Tue, 11 Apr 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 11 Apr 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Allegations of physical exploitation in lieu of a loan
शारीरिक शोषण का आरोप - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ तहसील के एक गांव की विवाहिता ने एक बैंक कर्मी पर बैंक से कर्ज दिलाने के एवज में शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल को सौंप दी है।

विज्ञापन


नगर में किराए के मकान में रहने वाली इस विवाहिता ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि उक्त बैंक कर्मी से उसकी मुलाकात नगर में हुई थी। उसने अपना परिचय देते हुए मेरे बारे में जानकारी हासिल की। उक्त व्यक्ति ने अपना फोन नंबर उसे दे दिया। घटना कब की है, इसका उल्लेख शिकायती पत्र में नहीं है। लिखा है कि तीन दिन बाद उस नंबर पर फोन किया तो उसने मुझे बैंक बुलाया। बैंक जाने पर उसने दुकान के लिए बैंक से कर्ज लेने की बात कही। मैने (विवाहिता) मना किया। कहा कि न मेरे पास दुकान है, न मैं दुकान खोलना चाहती हूं। उसने कहा दुकान मैं ढूंढ लूंगा, तुम कागजात और एक गारंटर ले आओ, मैंने वैसा ही किया। कुछ दिन बाद बैंक कर्मी ने कहा कि हम जिसे कर्ज देते हैं, उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करते हैं। मैने उसे घर पर बुला लिया।
विज्ञापन


कुछ समय बाद वह हमारे (विवाहिता) घर आ गया। उसने कहा तुम्हारा आधा काम कर दिया है। कर्ज लेना चाहती हो तो जो मैं कहता हूं, वैसा करो। वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। उसकी बात मानने पर बैंक से 5 लाख रुपये का कर्ज मंजूर हुआ, लेकिन खाते में लगभग 3.2 लाख आए। खाते में कम रकम आने के बारे में बैंक कर्मी से पूछा तो उसने कहा कुछ रकम दुकान के लिए दी है। कुछ खर्च हो गया। जो था तुम्हारे खाते में डाल दिया है। बैंक में ससुर गारंटर थे। उनको बताया गया था कि केवल 50,000 रुपये का कर्ज निकाल रहे हैं। कर्ज की किश्त स्वयं जमा करने का भी भरोसा उसने दिलाया। बाद में बैंक कर्मी फिर से संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। मना करने पर वीडियो रिकार्डिंग होने और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा। शारीरिक संबंध न बनाने पर रुपये देने की मांग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह रुपये देती रही तो वह और पैसे देने के लिए दबाव बनाता रहता। अब कर्ज की रकम जमा करने या शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा है। फोन से गंदे मैसेज भेजता है। विवाहिता ने प्राप्त रकम में से 3 लाख रुपये का चेक किसी अन्य व्यक्ति को देने की बात भी लिखी है। यह भी लिखा है कि बैंक कर्मी ने उसके भाई के नाम से भी बैंक से बगैर गारंटर के दो लाख रुपये का कर्ज निकाला है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed