{"_id":"66561b6d28252ff059011d29","slug":"allegations-of-blasting-in-road-construction-demonstration-in-collectorate-premises-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-113785-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सड़क निर्माण में ब्लास्टिंग का आरोप, कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सड़क निर्माण में ब्लास्टिंग का आरोप, कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन
Tue, 28 May 2024 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 28 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सड़क निर्माण में ब्लास्टिंग का आरोप लगाते हुए तड़ीगांव के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने ब्लास्टिंग से हो रहे खतरे को देखते हुए भूगर्भीय सर्वेक्षण कराए जाने की भी मांग की है।
जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित तड़ीगांव के ग्रामीण मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि मोस्टामानू से मैला तड़ीगांव की ओर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में ब्लास्टिंग की जा रही है। इससे पहाड़ी दरकने का खतरा बना हुआ है। महिलाओं ने बताया कि उस क्षेत्र में 130 परिवार रहते हैं। पहाड़ी को दरकने से रोकने के लिए पूर्व में ग्रामीणों ने पौधरोपण भी किया था। अब ब्लास्टिंग कर पहाड़ी की जड़ को ही हिलाया जा रहा है। पहाड़ी में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं।
ग्रामीणों ने रात में पत्थर बेचने का भी आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा कि देर रात तक क्षेत्र में डीजे भी बजाया जा रहा है। ऐसा करने से मना करने पर उन पर जानलेवा हमला किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में प्रशासन के साथ हुए समझौते का उल्लंघन किया जा रहा है। कहा कि घास लेने जाने वाली महिलाओं और बच्चों पर भी पत्थर गिरने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने डीएम से समस्या का जल्द समाधान करने की गुहार लगाई। डीएम रीना जोशी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान उषा देवी, विनोद कुमार, मदन सिंह, गजेंद्र सिंह, हंसा मेहता, योगिता लुंठी, निर्मला देवी, कमला, रजनी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।