फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   All India Football Tournaments won by Punjab Police

ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट पंजाब पुलिस ने जीता

Tue, 27 Jun 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 27 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
All India Football Tournaments won by Punjab Police
ऑल इंडिया फुटबाल में विजेता पंजाब पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

पंजाब पुलिस जालंधर ने ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट-2017 जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में पंजाब पुलिस ने गढ़वाल हीरोज दिल्ली को 3-2 से हराया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें बराबरी पर थी। पंजाब पुलिस के जगदीप सिंह को मैन ऑफ द सिरीज, गढ़वाल हीरोज के नाइजेरियन खिलाड़ी चार्ल्स को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच का फैसला टाइब्रेकर से निकाला गया। विजेता टीम को दो लाख, उप विजेता टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने विजेता-उप विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। खिताबी मुकाबला को देखने के लिए ऐतिहासिक खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भरा था। करीब 10,000 लोगों ने फाइनल मुकाबला देखा।

विज्ञापन


जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति और जिला फुटबाल संघ के आयोजन में हुए तीसरे ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला शुरुआत से ही बेहद रोमांचक रहा। खेल शुरू होने के 5 मिनट बाद ही पंजाब पुलिस के लवप्रीत सिंह ने साथी खिलाड़ी के पास पर शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। अभी 12 ही मिनट का खेल हुआ था कि गढ़वाल हीरोज के नाइजेरियन खिलाड़ी अजी डैमी के पास पर साथी नाइजेरियन खिलाड़ी चार्ल्स ने शानदार गोल कर टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। डी में गलत तरीके से खिलाड़ी को बाधा पहुंचाने पर रेफरी ने हीरोज के पक्ष में पेनाल्टी दे दी। हीरोज के विकास ने पेनाल्टी किक को गोल में बदलकर टीम को बढ़त पर ला खड़ा किया। पहले हाफ में यह बढ़त कायम रही।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में भी दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हीरोज के मुकाबले पंजाब पुलिस ने अधिक संतुलन दिखाया। दूसरे हाफ के 5वें मिनट में पंजाब पुलिस के जगदीप सिंह ने टीम के लिए बेहतरीन गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें बढ़त बनाने में नाकाम रही। टाइब्रेकर से निकला फैसला पंजाब पुलिस जालंधर के पक्ष में रहा। खिताबी मुकाबले के मुख्य निर्णायक हरीश कुंडू थे। भारतीय फुटबाल फेडरेशन द्वारा नियुक्त मैच कमिश्नर कमल रक्षित प्रतियोगिता के दौरान खेल मैदान में मौजूद रहे। आंखों देखा हाल देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने विजेता-उप विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। उन्होंने आयोजन स्थल देवसिंह खेल मैदान को स्टेडियम का रूप देने का एलान करते हुए कहा कि मैदान को व्यवस्थित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इससे पहले मुख्य अतिथि पंत, विशिष्ट अतिथि द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी और अन्य अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिताबी मुकाबला शुरू कराया। जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी सी रविशंकर, समिति के सचिव जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। समापन समारोह का संचालन कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया ने किया।

गढ़वाल हीरोज तीसरी बार भी नहीं जीत सकी फाइनल 
पिथौरागढ़। गढ़वाल हीरोज की खराब किस्मत ही कही जाएगी कि पिथौरागढ़ में हुई तीनों ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता में धीरेंद्र जंगपांगी के नेतृत्व वाली यह टीम फाइनल में पहुंची है और प्रतियोगिता जीतने में नाकाम रही है। वर्ष 2011 में हुई पहली ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में गढ़वाल हीरोज, बीएसएफ की टीम से हार गई। वर्ष 2015 में हुई प्रतियोगिता में गढ़वाल हीरोज को आरसीएफ कपूरथला के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा। इस बार भी गढ़वाल हीरोज का जीतने की प्रबल संभावना जताई जा रही थी, पर टीम को पंजाब पुलिस ने हरा दिया।

सेना के बैंड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
पिथौरागढ़। ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट-2017 का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ। उद्घाटन मौके पर छलिया नृत्य की झलक देखने को मिली। स्वरांजलि नृत्य वाटिका और ग्रीनवैली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। थर्ड कुमाऊं राइफल्स और 28 पंजाब रेजीमेंट के बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी।

आतिशबाजी कर पेश की सौहार्द की मिसाल 
पिथौरागढ़। पंजाब पुलिस जालंधर की टीम को घर, प्रदेश से दूर किसी पहाड़ी क्षेत्र पर होने का एहसास पिथौरागढ़ के लोगों ने नहीं होने दिया। मैच के दौरान जहां दर्शक गढ़वाल हीरोज की ओर झुके दिखाई दे रहे थे। पंजाब पुलिस के खिताब जीतने के बाद मैदान के आसपास जबर्दस्त आतिशबाजी से पंजाब के खिलाड़ी घरेलू मैदान में होने का सा अनुभव कर गए। पंजाब पुलिस के खिलाड़ियों ने मैदान के चारों और घूमकर दर्शकों का आभार जताया।


सीधा प्रसारण 
पिथौरागढ़। ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट का दर्शकों में जबर्दस्त क्रेज है। प्रतियोगिता का केबल टीवी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। टीवी पर मनोज चौहान, आलोक दास और उनके साथी कमेंटेटरों ने शानदार कमेंट्री की। लोगों ने घर में बैठकर भी प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed