फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   All departments should work in mutual harmony: DM

जिले में मार्च 2020 तक चलेगा मिशन अंत्योदय सर्वे कार्यक्रम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
All departments should work in mutual harmony: DM
जिला कार्यालय सभागर में बैठक लेते डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे। - फोटो : PITHORAGARH
लोक योजना अभियान ‘सबकी योजना सबका विकास’ के तहत जिले में मिशन अंत्योदय सर्वे एवं ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण के प्लान तैयार करने को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने किया। जनपद में यह तीन दिसंबर 2019 से दो मार्च 2020 तक चलाया जाना है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आपसी सामंजस्य बनाते हुए कार्य करने को कहा। सर्वे के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि संबंधित क्षेत्र की सभी सूचनाएं प्राप्त हों ताकि उसी सर्वे के आधार पर आगामी समय में क्षेत्र के विकास के लिए योजनाओं का डेटाबेस तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने सभी विभागों से कहा कि जिन बिंदुओं पर सर्वे किया जाना है उसकी कार्य योजना दो दिन के भीतर तैयार कर एक सप्ताह के भीतर तिथिवार ग्राम्य विकास विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ताकि उस प्लान को एप में अपलोड किया जा सके। गांव में जो संसाधन उपलब्ध हैं उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने के निर्देश दिए और दो मार्च तक किये जाने वाले कार्यों का रोस्टर बनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने बताया कि जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने योजना के वृहद प्रचार प्रसार के लिए सभी पंचायत भवनों पर फलैक्स एवं विभिन्न माध्यम से योजनाओं की जानकारी और लाभार्थियों की सूची प्रदर्शित करने को कहा। कार्यशाला में अंत्योदय सर्वे एप की जानकारी दी गई।

परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण डीडी पंत ने योजना के बारे में बताया। कार्यशाला में संयुक्त मजिस्ट्रेट गंगोलीहाट सौरभ गहरवार, डीडीओ गोपाल गिरी, उप परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग आशीष पुनेठा, लीड बैंक प्रबंधक प्रवीण सिंह समेत समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed