फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   All 11 employees are safe and performing their duties regularly: GGM

सभी 11 कर्मचारी सुरक्षित, नियमित कर रहे ड्यूटी : जीजीएम

Mon, 01 Sep 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 01 Sep 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
All 11 employees are safe and performing their duties regularly: GGM
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के ऐलागाड़ स्थित एनएचपीसी के भूमिगत पावर हाउस में 11 कर्मचारी सुरक्षित हैं और सभी तीसरे दिन भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। पावर हाउस में आपातकालीन संचालन (ऊर्जा उत्पादन) के लिए एनएचपीसी प्रशासन की ओर से इंजीनियरों, तकनीशियनों और कर्मचारियों की टीम को सभी आवश्यक संसाधन, उपकरण व जीवनोपयोगी सुविधाएं भेजी गई हैं। एनएचपीसी के जीजीएम एम. कन्नन ने सोमवार को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

जीजीएम कन्नन की ओर से सोमवार को जारी पत्र में कहा गया है कि पावर हाउस के भीतर तैनात सभी कार्मिकों की सुरक्षा और कार्य संचालन की निरंतर निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन और एनएचपीसी प्रशासन के बीच लगातार समन्वय बना हुआ है। दोनों टीमें मिलकर स्थिति पर हर पल नजर रखे हुए हैं। साथ ही बिजली उत्पादन का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते शनिवार को ऐलागाड़ स्थित पावर हाउस की टनल का मुहाना भूस्खलन से बंद हो गया था। इसके चलते पावर हाउस में मौजूद 19 कर्मचारी फंस गए थे। टनल के मुहाने से मलबा और बोल्डर हटाने के बाद आठ कर्मचारियों को रविवार को दिन में निकाल लिया गया था। अन्य 11 कर्मचारी लगातार पावर हाउस में ही ड्यूटी दे रहे हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच टनल के प्रवेश द्वार पर सोमवार को भी मलबा व पत्थरों का जमाव होता रहा। इस स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की टीमें निरंतर सफाई व राहत कार्य में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि एनएचपीसी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पावर हाउस के भीतर सभी कार्मिक पूरी तरह सुरक्षित हैं और कार्य सामान्य दिनचर्या की भांति संचालित हो रहा है। उनके लिए खाने-पीने की सभी चीजें उपलब्ध कराई गई हैं। जिला प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि राहत व बचाव कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

हम सभी सुरक्षित हैं, पावर हाउस में ड्यूटी दे रहे कर्मियों ने जारी किया वीडियो
पावर हाउस के टनल का मुहाना क्षतिग्रस्त होने के बाद से पावर हाउस में तीन दिन से ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों ने एक वीडियो जारी किया है। फेसबुक पर जारी इस वीडियो में कर्मचारी स्वयं को पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ होने के साथ ही किसी तरह की परेशानी न होने की बात कहते नजर आ रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि टनल का गेट मलबा आने से बंद होने से उनकी शिफ्ट रिलीज नहीं हो पा रही है। कर्मचारियों ने वीडियो में यह भी कहा है कि वे लोग बारी-बारी से आराम कर रहे हैं और फिर ड्यूटी कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा है कि उनके परिवार और रिश्तेदारों के लगातार फोन आ रहे हैं लेकिन चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। हम सभी सुरक्षित हैं। एनएचपीसी ने भोजन की पूरी व्यवस्था कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed