फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Alert in Pithoragarh after threat to bomb Pantnagar airport

Pithoragarh: पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पिथौरागढ़ में अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा; जानें मामला

Wed, 15 May 2024 08:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 15 May 2024 08:43 PM IST
सार

पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पिथौरागढ़ जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। बुधवार को बम निरोधक दस्ते के साथ हवाई अड्डे पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
Alert in Pithoragarh after threat to bomb Pantnagar airport
पिथौरागढ़ में अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पिथौरागढ़ जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। बुधवार को बम निरोधक दस्ते के साथ हवाई अड्डे पर चेकिंग अभियान चलाया गया।


11 मई को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला था। इसके बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। वहीं पिथौरागढ़ नैनीसैनी एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम निरोधक दस्ता एयरपोर्ट परिसर की सघन चेकिंग कर रहा है। चेकिंग के दौरान टीम को कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Bomb Threat: पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खबर से मची लोगों में अफरातफरी; दहशतगर्दों ने भेजा था मेल
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी रेखा यादव का कहना है कि प्रत्येक दिन बम निरोधक दस्ता एंट्री, एग्जिट प्वाइंटों, टर्मिनल और रन-वे आदि जगहों पर सघन चेकिंग कर रहा है। पुलिस कर्मियों ने आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली। इसके अलावा पिथौरागढ़ पुलिस, स्थानीय अभिसूचना इकाई संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed