फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Alert: Fire department inspects establishments ahead of the festive season

अलर्ट: त्योहारों के लिए अग्निशमन टीम ने किया प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

Sat, 17 Oct 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Alert: Fire department inspects establishments ahead of the festive season
लोहाघाट/चंपावत। आगामी त्योहारों के मद्देनजर अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अग्निशमन विभाग ने मीना बाजार क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया। अग्निशमन अधिकारी हंसदास सागर के निर्देश पर फायर टीम ने कपड़े, कॉस्मेटिक्स, बर्तन, जनरल स्टोर, गोदाम, होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी और बैंक समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों का फायर रिस्क निरीक्षण व ऑडिट किया। इस दौरान प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। टीम ने व्यापारियों को विद्युत वायरिंग दुरुस्त रखने, प्रतिष्ठान बंद करने से पहले मेन स्विच बंद करने, ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थों के भंडारण और उपयोग में सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। पूजा कक्ष समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील भी की गई।
विज्ञापन


----
पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण
पूर्णागिरि (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने मेला क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर के निर्देश पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में अग्निशमन टीम ने होटल, धर्मशालाओं, ढाबों और प्रसाद की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की जांच की और दुकान संचालकों को उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया। संचालकों को पर्याप्त मात्रा में पानी और रेत उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed