फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Air Force aircraft landed on Nainesani runway

नैनीसैनी हवाईपट्टी पर वायुसेना का विमान उतरा 

Mon, 13 Nov 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़। Updated Mon, 13 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Air Force aircraft landed on Nainesani runway
पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाईपट्टी पर उतरा वायुसेना का विमान। - फोटो : अमर उजाला
 नैनीसैनी हवाईपट्टी पर सोमवार को वायुसेना का विमान भी उतर गया। पिछले दिनों अभ्यास के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर रात में भी नैनीसैनी हवाईपट्टी से उड़े थे। सोमवार को अचानक विमान के आने से लोगों की उत्सुकता बढ़ गई।
विज्ञापन


बताया गया है कि यह विमान भी सैन्य अभ्यास के सिलसिले में ही यहां पहुंचा था। एसडीएम एसके पांडे ने बताया कि वायुसेना का विमान हवाईपट्टी पर उतारने के लिए वायुसेना के अधिकारियों ने अग्रिम अनुमति ली थी। उन्होंने बताया कि वायुसेना अपने सारे अभ्यास आदि गतिविधियों को गोपनीय रखती है लेकिन उन्होंने कहा कि विमान अभ्यास के लिए ही यहां पहुंचा था। चीन सीमा पर स्थित पिथौरागढ़ जिले में वायुसेना की गतिविधियां अचानक बढ़ने से लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। चीन के साथ पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव के बीच वायुसेना के इन अभ्यासों को लेकर लोगों में चर्चाएं हैं। सोमवार को जैसे ही हवाईपट्टी पर विमान उतरा तो कई लोग देखने के लिए हवाईपट्टी के आसपास खड़े हो गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed