फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Agitation of Bank Union in Pithauragarh

बैंकों की हड़ताल से पिथौरागढ़ में दो अरब से अधिक का लेनदेन ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Agitation of Bank Union in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर पिथौरागढ़ जिले में भी बैंकों की हड़ताल रही। पिथौरागढ़ में एसबीआई के बाहर बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद नगर में जुलूस निकाला। बैंकों के बंद होने से पूरे जिले में लगभग एक अरब का लेनदेन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

पूर्व चेतावनी के अनुसार बैंक कर्मियों ने सोमवार को काम ठप रखा। एसबीआई पिथौरागढ़ में क्षेत्रीय सचिव विजय सिंह भंडारी के नेतृत्व में बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस निकालकर कई बैंकों के बाहर भी प्रदर्शन किया। उन्होंने बैंकों के निजीकरण का विरोध किया।
विज्ञापन

प्रमोशन पॉलिसी में सुधारीकरण और नई भर्ती शुरू करने, ग्रामीण बैंकों में 11वां वेतन समझौता लागू करने, संशोधित पदोन्नति प्रक्रिया लागू करने, दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को नियमित करने सहित आठ सूत्री मांगों के लिए नारेबाजी की। इस दौरान दीपेश सिंह बोहरा, लोकेश क्षेत्री, नमन पुनेठा, क्षेत्रीय सचिव हरीश पुनेठा, दिनेश चंद ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में महिपाल सिंह, भूपेश जोशी, आशीष मित्तल, गोपाल फिरमाल, पुष्कर सिंह, चेतन जंगपांगी, बादल राज, अनिल सिंह, भूपेश कुमार आदि रहे। वहीं बैंकों में लेनदेन न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतर एटीएम के रुपये भी जल्दी खत्म हो गए।

एसबीआई पिथौरागढ़ के शाखा सचिव दिनेश चंद ने बताया कि एसबीआई में पांच करोड़ का लेनदेन ठप रहा। लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में करीब सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed