{"_id":"605f71318ebc3ec4ab1a6d3c","slug":"agitation-for-water-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld419771058","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में पेयजल किल्लत को लेकर फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में पेयजल किल्लत को लेकर फूंका सरकार का पुतला
पिथौरागढ़ सिल्थाम में सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़। जिले के नगरीय और ग्रामीण हिस्सों में पेयजल किल्लत हो रही है। हर घर नल योजना के बावजूद पानी न मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए नारेबाजी कर सरकार का पुतला फूंका। व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने वहां सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारे लगाकर पुतला दहन किया। कहा कि नगर में पिछले माह से पीने के पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। नगर के वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट है। लोग नौलों और धारों से पानी लाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
वहां भी लाइन लगने से दिक्कत हो रही है। व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान भुवन पांडे, बहादुर सामंत, हिमांशु ओझा, शिवम पंत, रजत विश्वकर्मा, कमलेश कसन्याल, जावेद खान, मदन भट्ट, कार्तिक खर्कवाल, रोहन सौन, शहबाज खान, बॉब कन्याल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।