{"_id":"5f09fc7f8ebc3e639103fa06","slug":"afternoon-rains-roads-closed-river-rivulet-in-spate-pithoragarh-news-hld389379141","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश के कारण एक मकान ध्वस्त , आठ सड़कें बंद ,नदियां नाले ऊफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश के कारण एक मकान ध्वस्त , आठ सड़कें बंद ,नदियां नाले ऊफान पर
विज्ञापन
सुरिंगगाड़ में लकड़ी के लट्ठों से पुल बनाते ग्रामीण।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/धारचूला/मुनस्यारी/नाचनी। बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से जाराजीबली समालगांव की द्रौपदी देवी का मकान ध्वस्त हो गया। मुनस्यारी के सुरिंगगाड़ में लकड़ी का कच्चा पुल बह गया। इससे लिलम, कुलथम, उछैती की दो हजार से अधिक की आबादी अलग-थलग पड़ गई। आवाजाही के लिए लकड़ी के लट्ठों से नया पुल बनाकर ग्रामीण आवाजाही कर रहे हैं।
बारिश से मुनस्यारी के बिर्थी में एक पुलिया और तीन पेयजल योजनाएं ध्वस्त हो गई हैं। पर्यटक आवास गृह के इंचार्ज केदार सिंह दानू ने बताया बिर्थी झरने के ऊपर खलियाटॉप में भूस्खलन होने से बिर्थी गाड़ में उफान आ गया। इसी की चपेट में आने से पुलिया और पेयजल लाइनें ध्वस्त हो गई हैं। लेटवा के भवान सिंह दानू राशन के लिए आज बिर्थी आ रहे थे। लेकिन पुलिया नहीं मिलने से उन्हें बिना राशन लिए ही घर लौटना पड़ा।
आठ सड़कें बंद
पिथौरागढ़। भारी बारिश के कारण गुंजी- कुटी, मसूरीकांडा-होकरा, सोसा- सिर्खा, गलाती-रमतोली, बांसबगड़- कोटा पंद्रहपाला, नाचनी-भैसकोट, बंगापानी- जाराजीबली, संगौड़- दशोली दानू, डीडीहाट- पमस्यारी सड़क बंद चल रही है। इससे आठ हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
खुमती सड़क के बंद होने से लोग परेशान
धारचूला। खुमती प्रधान गोपाल सिंह ने बताया कि कालिका खुमती सड़क तीन जगहों पर बंद चल रही है। इससे खुमती के विभिन्न तोकों की एक हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि विभाग को शीघ्र सड़क खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं। लोनिवि के एई जीके पांडे ने बताया है कि मौके पर जेई दीवान सिंह को भेज दिया गया है। शीघ्र सड़क को खोल दिया जाएगा। बलुवाकोट प्रधान पूरन सिंह ग्वाल ने कहा कि बारिश के कारण बलुवाकोट पैय्यापौड़ी सड़क बंद हो गई है। इससे तीन हजार से ज्यादा लोगोें को आवाजाही करने पर दिक्कत हो रही है। प्रधान पूरन सिंह ग्वाल ने शीघ्र सड़क खोलने की मांग की है।
दीवार गिरने से मकान को खतरा
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पिछले दिनों हुई बारिश से बर्तियाकोट में जीत सिंह के घर के आंगन की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से जीत सिंह के मकान को खतरा हो गया है। अंत्योदय परिवार का होने से जीत सिंह का मनरेगा के तहत मकान बना है। प्रधान राजेश्वरी रावत ने क्षेत्र की पटवारी को सूचना देने के चार दिन बाद भी मौका मुआयना करने कोई नहीं आया।

मुनस्यारी के जारा जिबली में खतरे में आया द्रोपदी देवी का मकान।- फोटो : PITHORAGARH